white throated kingfisher information in hindi | किलकिला | white breasted kingfisher

Votre vidéo commence dans 20
Passer (5)
 La methode de coaching pour doubler votre business en 6 mois

Merci ! Partagez avec vos amis !

Vous avez aimé cette vidéo, merci de votre vote !

Ajoutées by
84 Vues
"किलकिला”...!
अंग्रेजी में White throated या White breasted Kingfisher के नाम से जाना जाने वाला यह एक सुंदर पक्षी है। ये पूरे भारतीय संघ में मैदानी और निचली पहाडी प्रदेश मे पाया जाता है। साथ ही मे बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, म्यानमार इन देशो मे भी पाया जाता है। इसके गले एंव वक्ष का हिस्सा सफेद रंग का होता है जिस वजह से इसे "श्वेतकण्ठ कौड़िल्ला" कहा जाता है। इसकी पुकार किल-किल-किल-किल इस प्रकार होती है जो एक तेजतर्रार हंसी जैसी है और मुख्य रूप से उड़ान में बोली जाती है। इस प्रकार की पुकार की वजह से ही इसे हिंदी मे 'किलकिला' कहा जाता है। और मराठी मे "धीवर" के नाम से इसे जाना जाता है। किलकिला पंछी का लैटिन नाम Halcyon smyrnensis है। ये तालाबों, पोखर डबरा, बारिश के पाणी से भरे गड्ढो में, जलमग्न धान के खेतों और समुद्र किनारे के पास पाए जाते है | साथ में पानी से काफी दूरी पर हल्के जंगल में भी देखे जाते हैं।

किलकिला की चोंच गहरे लाल रंग की, लंबी, भारी और नुकीली होती हैं। सिर, गर्दन और शरीर का निचला भाग गहरा कत्थई रंग का होता हैं। गला और स्तन का केंद्र सफ़ेद रंग का और शरीर का पिछला हिस्सा, पूंछ और ऊपरी भाग शानदार फ़िरोज़ा रंग का होता हैं। उड़ान में, पंख पर सफेद रंग के पैच आसानीसे देखे जा सकते है। इसमें लैंगिक एकरूपता पाई जाती है अर्थात नर और मादा दोनों एक जैसे दिखते है |

Call of WTK: https://www.youtube.com/watch?v=mSUCJKXbR58

यह पँछी मछली, छोटे मेंढक, छिपकली, टिड्डे और अन्य कीड़े खाता है। कभी-कभी चूजे पक्षी और चूहे भी खा लेता है | ये पंछी सूखे नाले के किनारे, नदियों, झीलों या मानव निर्मित खाइयों के जमीनी किनारों और तटों में खुदाई कर के एक आडी सुरंग बना के रहता है। नर और मादा दोनों घोसला बनाने के लिए खुदाई करते हैं | किलकिला का प्रजनन काल मुख्य रूप से मार्च-जुलाई के दौरान होता है। एक बार में मादा ४ से ७ सफेद और गोलाकार अंडे देती है।

References:
1. The Book of Indian Bird - Dr. Salim Ali
2. Birds of the Indian Subcontinent – Richard Grimmet, Carol Inskipp, Tim Inskipp
3. ENVIS Resource Partner On Avian Ecology, Hosted by Bombay Natural History Society (BNHS)
4. Range map - BirdLife International (2021) Species factsheet: Halcyon smyrnensis. Downloaded from http://www.birdlife.org on 06/08/2021. link: http://datazone.birdlife.org/species/factsheet/white-breasted-kingfisher-halcyon-smyrnensis/distribution
5. About Indian Birds, Salim Ali, Laeeq Futehally
Catégories
Chats de Race Bombay
Mots-clés
किलकिला, white breasted kingfisher in hindi, white throated kingfisher

Ajouter un commentaire

Commentaires

Soyez le premier à commenter cette vidéo.